चंदौस। मोहल्ला चुन्नी स्थित संत रविदास पार्क का सौंदर्यीकरण कराने, बहजोई रोड स्थित पुस्तकालय की व्यवस्था में सुधार को लेकर आंबेडकर सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका में ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ईओ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ईओ को ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार कहा कि युवाओं के लिए शहर में खेल का मैदान भी नहीं है। इसके कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रवीण कुमार, श्रेष्ठ गौतम, सर्वेश कुमार, विनोद कुमार, सिकंदर बाबू, ओमप्रकाश, शिवनंदन, नंदू वाल्मीकि, राजू जिगर आदि मौजूद रहे।