फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अपार आईडी से परीक्षार्थियों को केंद्र में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर इस बार काफी बदलाव देखा जा रहा है। परीक्षा के लिए शेड्यूल निर्धारित हो चुका है। फरवरी में प्रयोगात्मक परीक्षा निपटने के बाद मुख्य परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस बार प्रवेशपत्र के साथ परीक्षार्थियों को अपार आईडी या पैन भी दिखाना होगा। परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में 51,058 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 71 केंद्र बनाए गए हैं। 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा 23 जनवरी से शुरू हो रही हैं लेकिन अभी प्रवेशपत्र जारी नहीं हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह तक प्रवेशपत्र जारी हो सकते हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार प्रवेशपत्र स्कूलों के साथ-साथ विभाग की वेबसाइट पर भी जारी होगा, जहां से परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकेंगे। यह सुविधा सिर्फ संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए ही है। प्राइवेट परीक्षार्थियों को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी, उन्हें प्रवेशपत्र उसी स्कूल से मिलेगा जहां से उन्होंने बोर्ड परीक्षा फाॅर्म भरा है।
वहीं, इस बार सिर्फ प्रवेशपत्र दिखाकर अभ्यर्थी कक्ष में नहीं दाखिल हो सकेंगे। प्रवेशपत्र के साथ उन्हें अपार आईडी भी दिखानी होगी। यदि बोर्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किया है तो तत्काल इसके लिए आवेदन कर दें, जिससे यह परीक्षा के पहले प्राप्त हो सके। अपार आईडी न होने की दशा में आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड लेकर जाना होगा। डीआईओएस डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर इस बार कई तरह के बदलाव किए गए हैं। जिसकी जानकारी विद्यार्थियों को विद्यालयों के माध्यम से दी जा रही है।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें