अमरोहा। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अधिशासी अधिकारी विद्युत एवं ड्रग इंस्पेक्टर के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। स्पष्टीकरण तलब करने तथा एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं उठाईं। डीएम ने संबंधित विभागों को व्यापारियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। व्यापारियों ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत नौगांवा सादात, जोया और अमरोहा में सड़कों पर लगे ठेलों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। डीएम ने पुलिस एवं संबंधित अधिशासी अधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सड़कों पर स्थायी रूप से ठेले खड़े न होने देने के निर्देश दिए।