हसनपुर क्षेत्र के मंगरौला के पास से गुजर रहा गंगा एक्सप्रेस वे। संवाद
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हाईवे के प्रत्येक किमी पर एक सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। जो कि हर एक किमी की दूरी की निगरानी करेगा।
यदि किसी भी वाहन के साथ कोई घटना होती है तो वाहन के रुकने पर कैमरा तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित कर देगा। जनवरी 2026 में गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों को दौड़ने की तैयारी की जा रही है।
अमरोहा जिले की तहसील हसनपुर क्षेत्र के 24 गांवों से होकर गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का दायरा क्षेत्र में सिर्फ 23.6 किलोमीटर है। गंगा एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा तीन माह पहले ही पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। इस पर फिनिशिंग का कार्य भी पूरा हो चुका है। हाईवे पर सफेद पट्टी भी लगाई जा चुकीं है, जिससे हादसों को रोका जा सके।
अब हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगने से गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर और भी अधिक सुरक्षित हो जाएगा। हर किलोमीटर पर एक कैमरा लगाया जाएगा। संवाद