फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर के बाहर बुलाकर चाकू से युवक की गर्दन काटी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुरानी रंजिश में युवक को घर के बाहर बुलाकर आरोपी ने चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


यह घटना अमरोहा नगर कोतवाली के मुहल्ला कुरैशी में हुई। यहां पर शराफत अली का परिवार रहता है। दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक रविवार की दोपहर उनका बेटा इमरान घर में था। तभी पड़ोस में रहने वाले साहिब उसे बुलाने आया और इमरान को आवाज लगने लगा। जैसे ही इमरान घर से बाहर आया, तभी साहिब ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।
गर्दन कटने से इमरान लहूलुहान होकर सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी साहिब मौके से भाग निकला। परिजन लहूलुहान हालत में इमरान को कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने इमरान को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में आरोपी साहिब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों के बीच क्या रंजिश है यह अभी स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें