फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में एमएलसी परवेज ने सीएए का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के विरोधी में गले में तख्ती डालकर एमएलसी परवेज अली मंगलवार को विधान परिषद पहुंचे। डिप्टी सीएम के बजट प्रस्ताव के दौरान ही खड़े होकर सीएए को लेकर विरोध जताया। कहा कि सरकार नागरिक संशोधन कानून वापस ले। ये कानून समाज को बांटने का काम करेगा।
विज्ञापन

नागरिक संशोधन कानून को लेकर मंगलवार को सपा विधायकों ने विधान परिषद में विरोध जताया और हंगामा किया। इस विरोध हंगामे में स्थानीय एमएलसी परवेज अली भी शामिल हुए। परवेज अली मंगलवार को ‘नया नागरिक कानून वापस लो-वापस लो’ लिखी तख्ती गले में डालकर विधान परिषद पहुंचे। इससे पहले वह पार्टी विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में सदन में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के बजट प्रस्ताव पेश करने के दौरान परवेज अली अपनी सीट से खड़े हो गए। विरोध जताते हुए उन्होंने ‘नागरिक संशोधन कानून वापस लो-वापस लो’ के नारे लगाए। एमएलसी परवेज अली ने कहा कि सीएए का विरोध सदन से लेकर सड़क तक किया जाएगा। समाज को बांटने वाला ये कानून देश हित में नहीं है। आगे भी इस कानून का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें