फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर में अलर्ट रही पुलिस, बनी रही शांति

विज्ञापन
हसनपुर में अलर्ट के चलते संभल अड्डे पर मुस्तैद पुलिस बल। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर संभल और लखनऊ में हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। शुक्रवार को हसनपुर में आला अफसरों के साथ पुलिस और पीएसी की टीमें जमी रही। जुमे की नमाज के बाद लोगों की भीड़ एकत्र होने की आशंका थी लेकिन पुलिस के समझाने पर लोग एकत्र नहीं हो पाए और शांति व्यवस्था बनी रही। शहर के अलग-अलग हिस्सों पर पुलिस की टीमें तैनात रहीं। अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक मार्च करते रहे।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में गुरुवार को संभल और लखनऊ में हुई आगजनी की घटना से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। किसी भी स्तर पर कोई खामी नहीं छोड़ी जा रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज बाद मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ जमा हुई। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बवाल होने की आशंका के चलते नगर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात कर दी। अपर जिलाधिकारी गुलाबचंद और अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने अलग-अलग पुलिस की टीमों को बनाकर मार्च किया। नगर के मोहल्ला संभल अड्डा पर प्रशासनिक अमला पुलिस फोर्स के साथ डेरा डाले रहा। दिन भर उहापोह की स्थिति बनी रही। जुमे की नमाज के बाद गलियों में जगह-जगह युवक एकत्र हुए लेकिन पुलिस की सूझबूझ के चलते कोई गलत कदम न उठा सके। क्षेत्र अति संवेदनशील स्थानों में शुमार है। जिसके चलते पुलिस ने पूरे इंतजाम किए हुए थे। तहसीलदार अर्चना शर्मा ने भी टीम के साथ जगह-जगह मार्च किया। लोगों को समझाया कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी भी प्रकार की गलत चीजों पर ध्यान ना दें। अफवाहों की वजह से कोई गलत कदम ना उठाएं।
सुरक्षा की दृष्टि से बंद रही दुकानें
हसनपुर। सीमावर्ती जनपद संभल में गुरुवार को हुए बवाल के बाद नगर में लोग सतर्क हो गए। मोहल्ला लालबाग के बाजार में ज्यादातर दुकानों के शटर बंद रहे। बंद की अफवाहों के बीच इसका असर हल्का सा शहर में दिखाई दिया हालांकि देर शाम दुकानें खोल दी गई।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से परखी सुरक्षा व्यवस्था
हसनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने ड्रोन कैमरे से नगर पर सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैनी नजर रखी। ड्रोन कैमरे से देखा कि कहीं किसी भी स्थान पर कोई भीड़ एकत्र तो नहीं है। यदि कहीं पांच या पांच से अधिक लोगों का समूह एकत्र हुआ तो तुरंत पुलिस को बाहर भेजकर उन्हें समझाकर हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें