नूरपुर से आ रही रोजवेज बस के टीपी नगर चौराहे के पास फ्लाईओवर पर खराब होने से जाम लग गया। पौने घंटे से ज्यादा समय तक लगे जाम में फंसकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। नूरपुर से आ रही बस बिजनौर रोड पर फ्लाईओवर पर चढ़ते ही बंद हो गई।
बीच रास्ते पर बस खड़ी हो जाने के कारण बिजनौर रोड पर जाम लगने लगा। धीरे-धीरे जोया और स्टेशन रोड पर भी जाम लग गया। जाम में फंस कर लोग परेशान होने लगे। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैक्टर के सहारे बस खिंचवाकर स्टेशन भिजवाया इसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम में फंस कर पौने घंटे तक लोग परेशान होते रहे।