फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर अगला टायर फटने से खड़े कैंटर में घुसी डबल डेकर निजी बस,टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ि गजरौला (अमरोहा)। अगला टायर फटने से बेकाबू हुई निजी डबल डेकर बस हाईवे पर किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। हादसे के बाद चालक और क्लीनर बस छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। बस दिल्ली से शाहजहांपुर जा रही थी।
विज्ञापन

हादसा गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे चौपला चौकी क्षेत्र में फ्लाईओवर कट के पास हुआ। दिल्ली से शाहजहांपुर जा रही डबल डेकर निजी बस का अगला टायर धमाके साथ फट गया। टायर फटते ही चालक मुजीर निवासी संभल घबरा गया और बेकाबू बस वहां पहले से खड़े कैंटर में जा घुसी। हादसे में बस का अगला शीशा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार 45 यात्रियों को चोटें नहीं आईं। वहीं घबराहट में चालक और क्लीनर बस छोड़कर भाग निकले। हादसे की सूचना मिलने पर चौपला पुलिस मौके पर जा पहुंची। चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार ने बताया कि बस में सवार एक भी यात्री चोटिल नहीं हुआ। सभी अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने बस को क्रेन से खिंचवाकर चौपला चौकी पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें