फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती रोडवेज बस में लगी आग, अफरातफरी

Tue, 25 Apr 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ से मुरादाबाद जा रही सोहराब गेट डिपो की बस के बोनट में स्पार्किंग से सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पेट्रोल पंप के पास बस रोककर चालक ने तत्काल ही आग पर काबू पा लिया। बस उस समय एनएच-24 से चौपला की ओर आ रही थी। आग लगने से यात्री सहम गए। इसके बाद यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


सोहराब गेट डिपो की लोहिया वाहिनी बस मेरठ से मुरादाबाद जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे जब बस एनएच-24 से चौपला की ओर उतरी। अचानक बस के बोनट में आग लग गई। बस में करीब 30-40 यात्री थे। बोनट में आग लगने पर यात्री सहम गए।

चीख पुकार मचने लगी। ड्राइवर दिनेश कुमार ने पास ही चौपला के पास बस रोक कर यात्रियों को उतार दिया और तेजी के साथ पेट्रोल पंप से पानी के पाईप से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। ड्राइवर ने बताया कि वायरिंग पुरानी होने की वजह से स्पार्किंग हो गई। जिससे आग लग गई थी। 
विज्ञापन


उधर दूसरा हादसा एनएच-24 पर अपराह्न तीन बजे गांव शहबाजपुर डोर के पास हुआ। मुरादाबाद से दिल्ली जा रही मुरादाबाद डिपो की बस में स्पीकर की वायरिंग शॉर्टसर्किट होने पर आग लग गई। बताया जाता है कि आग लगने से आसपास रखे यात्रियों के बैग ने आग पकड़ ली। हालांकि तत्काल ही आग पर काबू पा लिया गया। इससे यात्रियों का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बस भी दिल्ली की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें