फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अधेड़ का जला हुआ शव खेत में मिला, मौके पर पहुंची पुलिस

Mon, 26 May 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अधेड़ का जला हुआ शव खेत में मिलने से भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही एएसपी अखिलेश भदौरिया ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का मानना है कि अधेड़ परेशान चल रहा था। संभवत: उसने तेल छिड़ककर आत्म हत्या कर ली है। शव के पास से एक खाली बोतल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

मामला देहात थाना क्षेत्र में गांव बंबूगढ़ के जंगल में संभल चौराहा मार्ग का है। रविवार शाम यहां लोगों ने सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी अखिलेश भदौरिया व प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम पंडकी के रूप में हुई। पता चला कि वह मूल रूप से थाना रजबपुर के गांव महेशरा का निवासी था। वह काफी समय पहले पंडकी में आकर रहने लगा था। परिवार में चार बेटे हैं।
शनिवार को वह घर से मंडी धनौरा स्थित रिश्तेदारी में जाने की बात कह कर निकला था। परंतु देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनाें ने तलाश किया मगर पता नही लग सका। परिजनों का कहना है कि धर्मपाल काफी समय से परेशान चल रहा था। उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। शव के पास खाली बोतल मिली है। जिसमें संभवत तेल लाया गया होगा। प्राथमिक जांच में यह माना जा रहा है कि धर्मपाल ने आग लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें