फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोवंश को ठंड से बचाने के लिए गोशालाओं में लगेंगी टाट पट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सर्दी बढ़ने के साथ ही गोशालाओं में संरक्षित गोवंश को ठंड से बचाने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने गोशालाओं के टिनशेड के चारों तरफ टाट पट्टियां लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, गोवंश के चारे की व्यवस्था के लिए अमरोहा नगर पालिका को 21 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद की 26 गोशालाओं में करीब 5700 गोवंशीय पशु संरक्षित हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासक और सचिव तथा नगर निकाय स्तर पर ईओ इनकी देखभाल करते हैं। शासन ने ठंडी हवा रोकने के लिए टिनशेड के चारों तरफ टाट पट्टियां लगाने के साथ हरे चारे और भूसे की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बीमार पशुओं का नियमित उपचार कराने को भी कहा गया है। जारी धनराशि से हरे चारे और भूसे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. आभा दत्त ने बताया कि गोशालाओं में पशुओं को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें