अमरोहा। जिला अस्पताल के डायलिसिस वार्ड में मरीजों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए पांच और मशीनें लगाने की मांग की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन को रिमाइंडर भेजा है। फिलहाल वार्ड में 13 मशीनें संचालित हैं, जिनसे जरूरतमंद मरीजों की निशुल्क डायलिसिस की जा रही है। इसके अलावा एमसीएच विंग में नया डायलिसिस सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया था, लेकिन अभी तक इस पर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। नई मशीनें और सेंटर शुरू होने से मरीजों को उपचार में राहत मिलने की उम्मीद है।
जिला अस्पताल में इस समय में 13 मशीन संचालित हैं। जिन पर मरीजों की डायलिसिस की जाती है। करीब तीन माह पहले शासन को और पांच मशीनों की डिमांड भेजी गई थी। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और मरीजों को इंतजार न करना पड़ा। अभी तक इनको मंजूरी नहीं मिली है। इस समय डायलिसिस सेंटर में 106 मरीजों की डायलिसिस चल रही है। एक सप्ताह में इनका नंबर आता है। ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या कम हो जाती है। करीब पांच माह पहले एमएसीएच विंग में भी नया डायलिसिस सेंटर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था,लेकिन इसमें भी अभी तक कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। इसके बनने से मरीजों को और फायदा मिलेगा। डायलिसिस सेंटर प्रभारी शोभा ठाकुर ने बताया कि इस समय मरीजों की कोई वेटिंग नहीं है। इस समय 106 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। इनको सप्ताह में नंबर मिलता है। इन मरीजों की डायलिसिस चिकित्सक की सलाह पर की जाती है। गर्मी के दिनों में मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है।
..
एमसीएच विंग में नई डायलिसिस सेंटर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है। इसके बनने से मरीजों को फायदा मिलेगा। पांच मशीनों की डिमांड की गई थी लेकिन वह भी अभी तक नहीं मिली है। इसे लेकर शासन में बात चल रही है। डॉ. रमाकांत सागर,सीएमओ