फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शादी के लिए जुटा कर रखे नकदी-जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। बेखौफ चोरों ने किसान के घर में नकब लगाकर नगदी-जेवरात समेत चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने ये नगदी-जेवरात बेटियों की शादी के लिए जोड़ कर रखा था। मंगलवार को दो बेटियों का रिश्ता लेकर लड़के वालों के घर जाना था। घटना से परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर अलीनगर गांव की है। यहां पर बदलू खान का परिवार रहता है। ईद के बाद उनकी दो बेटियों की शादी होनी है। मंगलवार को लड़के वालों के घर रिश्ता लेकर जाना था। इसके लिए उन्होंने जेवरात और अन्य सामान बाजार से खरीद कर घर में रखा था। सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे। रात में किसी समय चोरों ने कमरे के पीछे से नकब लगा दिया। यहां अलमारी में रखे 57 हजार रुपये, 45 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी, 80 किलो तांबा, पीतल के बर्तन समेत करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह सहरी के समय हुई। घर में सामान बिखरा देखकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें