फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन साल में 12 लोगों की जान ले चुके सांड़, प्रशासन मौन

Sun, 15 Jun 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। पिछले तीन साल में हिंसक सांड़ 12 लोगों की जान ले चुके हैं। पिछले दो माह में ही सांड़ ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। जिसके बाद भी प्रशासन ने सांड़ों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं। अभी भी सांड़ आबादी और जंगलों में मौत बनकर घूम रहे हैं। सांड़ के हमलों से मरने वालों के परिवार हादसों से उबर नहीं पा रहे हैं, तो जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं। घटना के बाद सांड़ को पकड़ने का अभियान चलाया तो जाता है, लेकिन चंद दिन बाद फिर स्थिति पुराने ढर्रे पर पहुंच जाती है।
विज्ञापन

सांड़ के हमलों में जान गंवाने वाले लोग
-12 मार्च 2023- सांड़ की टक्कर से बाइक सवार बिजनौर निवासी युवक की नौगांवा सादात क्षेत्र में मौत हो गई थी।
-19 मार्च 2023- रजबपुर के गांव गजरौला प्रभुवन के रहने वाले रामरत्न सिंह व उनके बेटे मुनेन्द्र सिंह बाइक से जा रहे थे। उन्हें छुट्टा पशु ने टक्कर मार दी। जिसमें मुनेन्द्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

-19 मार्च 2023- सैदनगली क्षेत्र के ग्राम गलसुआ निवासी किसान असगर को सांड़ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
-22 मार्च 2023- ढबारसी निवासी भूरे सैफी को खेत पर काम करते हुए सांड़ ने कुचल कर कर मार डाला था।
- 24 मार्च 2023- आदमपुर थानाक्षेत्र में बीजनपुर गांव निवासी नेमचंद को सांड़ ने हमला कर मार डाला था।
- 07 अप्रैल 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी किसान रामवीर पर हमला कर सांड़ ने जान ले ली थी।
- 29 मई 2023- रहरा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा खादर निवासी छब्बीस वर्षीय फौजी अंकित कुमार की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- 06 जून 2023- रुखालू निवासी 11 वर्षीय कक्षा पांच के छात्र दुष्यंत पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
- 10 जुलाई 2023- गांव पौरारा निवासी सत्तर वर्षीय होती सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया था। जिसमें उपचार के दौरान मौत हो गई
-22 अप्रैल 2025 को हसनपुर के गांव रूखालू सांड़ के हमले में 50 वर्षीय इंद्रवती की मौत हो गई थी।
- 24 अप्रैल 2025 को हसनपुर के गांव पुटसल में 48 वर्षीय होम गार्ड किरनपाल को सांड़ ने पटककर मार डाला था।
- 05 जून 2025 को दमगड़ा में घर में सोते समय सांड़ ने 50 वर्षीय महिला विद्यावती पर हमला कर दिया और उठाकर पटककर मार डाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें