फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार की टक्कर से बैलगाड़ी सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

अतरासी मार्ग पर श्रद्धालुओं की कार की टक्कर से बैल की मौत हो गई, जबकि बैलगाड़ी में सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पति को रेफर किया गया है।
गांव रझोहा निवासी किसान हरिओम सिंह बुधवार सुबह पत्नी सविता के साथ बैलगाड़ी से खेत पर जा रहे थे। हसनपुर-अतरासी मार्ग पर पीछे से आ रही कार ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी व कार क्षतिग्रस्त हो गए। दंपती घायल हो गया और बैल की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हरिओम को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में कर लिया है। कार सवार परिवार अलीगढ़ का रहने वाला है। वह अमरोहा में वासुदेव मंदिर के दर्शन कर अलीगढ़ के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें