फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिसंबर तक अमरोहा को मिल जाएगी पुलिस लाइन

Fri, 21 Mar 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
जोया रोड ​स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन।     संवाद
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जोया रोड पर बन रही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रिजर्व पुलिस लाइन दिसंबर माह के आखिर तक अमरोहा पुलिस को मिल जाएगी। फिलहाल पुलिस लाइन का 65 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जल्द पुलिस लाइन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य में तेजी ले आई है। अक्तूबर तक निर्माण पूरा होने के बाद इसकी टेस्टिंग प्रक्रिया होगी।

जोया रोड पर करीब 300 बीघा में बन रही पुलिस लाइन का 62 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब तक अंडरग्राउंड वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट, सीवेज व ड्रेनेज बनाए गए हैं। बिजली की फिटिंग से लेकर वाई-फाई की सुविधा भी अंडरग्राउंड की गई है। इसके परिसर में ही गैस एजेंसी, पुलिस हॉस्पिटल, पुलिस मॉडर्न स्कूल और मिनी सुपरमार्केट तैयार कराया गया है। मिनी एफएसएल फील्ड यूनिट लैब भी तैयार की जा रही है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के लिए सभी सुविधाएं होंगी। पुलिस लाइन में अधिकतर बिल्डिंग 12 मंजिला हैं। इसलिए लिफ्ट की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन


ढाई साल पहले मिली थी निर्माण की मंजूरी

जिला अमरोहा 15 अप्रैल 1997 को स्थापित हुआ था। इससे पहले यह मुरादाबाद जनपद का हिस्सा था। अलग जिला बनने पर इसका मुख्यालय अमरोहा नगर को बनाया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने अमरोहा जनपद की घोषणा की थी। उस समय इसका नाम ज्योतिबा फुले नगर रखा गया था। जिला बनने के बाद अमरोहा की पुलिस लाइन मंडी समिति की दुकानों में किराए पर चल रही है। करीब ढाई साल पहले योगी कैबिनेट की बैठक में अमरोहा में पुलिस लाइन निर्माण के लिए 290 करोड़ रुपये को मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद नई पुलिस लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

- पुलिस लाइन का 65 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। दिसंबर माह में विभाग को पुलिस लाइन हैंडओवर हो जाएगी। अक्तूबर में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद टेस्टिंग की प्रक्रिया चलेगी। पुलिस लाइन हैंडओवर होने के बाद मंडी समिति में किराए की बिल्डिंग को छोड़ दिया जाएगा।- राजीव कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें