बुधवार को शहर कांग्रेस के आह्वान पर कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पर इकट्ठा हुए। यहां से जयहिंद यात्रा शुरू हुई, जो एक बैंक्वेट हाॅल पर पहुंच कर संपन्न हो गई। संविधान बचाओ सम्मेलन में पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवा डिग्री लेकर घूम रहे हैं और सरकार चुप है। पेपर लीक हो जाते हैं और भर्ती रुक जाती है। इस देश, इस संविधान के लिए जो कुर्बानी देनी होगी सबसे आगे हम खड़े होंगे। इस दौरान शहर अध्यक्ष इंद्रेश शर्मा, फैज आलम रायनी, अली इमाम रिजवी, हाजी खुर्शीद अनवर आदि मौजूद रहे।