फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रैफिक निकालने को लेकर बुलंदशहर व संभल पुलिस में नोकझोंक, लगा रहा जाम

विज्ञापन
रजपुरा थाना क्षेत्र की टी-प्वाइंट पुलिस चौकी पर संभल और बुलंदशहर जिले के पुलिसकर्मी बहस करते हु
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के टी-प्वाइंट पुलिस चौकी पर संभल-बुलंदशहर जिले की पुलिस के बीच ट्रैफिक निकालने को लेकर नोकझोंक हो गई। करीब आंधे घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में रजपुरा थाना पुलिस ने मामला शांत कराया और वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में रूट डायवर्जन किया गया है। वाया संभल होकर वाहन बुलंदशहर जिले की ओर बढ़ रहे हैं।संभल में सिसौना डांडा मेले के चलते भी रूट डायवर्जन किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार की रात करीब 9 बजे बुलंदशहर की पुलिस ने बैरिकेडिंग कर संभल की ओर से जा रहा ट्रैफिक रोक दिया। इससे जाम के हालात बन गए। रजपुरा थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। रजपुरा थाने के पुलिस ने बुलंदशहर जिले की ओर से संभल जिले में प्रवेश कर रहे वाहनों को रोका। इसके बाद दोनों जिले के पुलिसकर्मी बहस करने लगे। काफी देर तक बहस होती रही।
विज्ञापन

रजपुरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो बहस को खत्म कराया और वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। करीब आधा घंटे जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें