फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से छीना रुपयों से भरा थैला, पकड़े गए

Sun, 22 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दुकान बंद कर आ रहे पशु आहार के थोक विक्रेता से बदमाश ने घर के बाहर नोटों का थैला छीन लिया। शोर मचाते हुए पीछा कर रहे व्यापारी की आवाज सुनकर बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर दो और बदमाश पकड़े गए हैं। हालांकि पुलिस ने दो और बदमाशों के पकड़े जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कंचन बाजार में संजय गुप्ता की सीताराम अयोध्या प्रसाद नाम से पशु आहार बिक्री करने की थोक की दुकान है। वह रोजाना की भांति रविवार रात लगभग सात बजे दुकान बंद कर घर की ओर जा रहे थे। उनके हाथ में थैला था। वह घर का दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान एक बदमाश आया और थैला छीन कर भागने लगा। कुछ ही दूरी पर उसका साथी बाइक लिए खड़ा था। इस पर संजय गुप्ता ने शोर मचा दिया। 

हड़बड़ी में आरोपी का साथी बाइक लेकर भाग गया और बदमाश बाइक पर नहीं बैठ पाया। इधर, थैला छीनने वाले बदमाश ने गुरूद्वारा रोड की ओर पैदल ही दौड़ लगा दी तो मोहल्ले के लोग भी पीछे लग गए। कुछ दूर जाकर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। व्यापारियों ने सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को बदमाश सौंप दिया। 
विज्ञापन


उसे पुलिस चौकी लाकर पूछताछ की गई। थैले में कितने रुपये थे, व्यापारी ये बताने को तैयार नहीं है। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के आधार पर दो अन्य बदमाशों को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने किसी तरह की जानकारी से इंकार किया है। बताया जाता है कि पकड़े गए दो बदमाश काफी शातिर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें