फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आकाशवाणी संग्रहालय में रखा जाएगा बौद्ध का रेडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मन की बात कार्यक्रम के प्रमुख व प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने गजरौला के रहने वाले राम सिंह बौद्ध के द्वारा आकाशवाणी दिल्ली प्रसारण भवन स्थित संग्रहालय के लिए पुराने रेडियो सेट उपहार के रूप में देने पर उनका आभार व्यक्त किया है। राम सिंह बौद्ध ने आकाशवाणी में रेडियो संग्रहालय स्थापित करने की मांग रखी थी, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम सिंह बौद्ध के रेडियो म्यूजियम का उल्लेख करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। एक्स पर मुख्यमंत्री ने कहां कि यह म्यूजियम रेडियो प्रेमियों की विरासत का संरक्षण है, जो आने वाले पीढि़यों को रेडियो का विकास यात्रा से साक्षात्कार कराएगा। वहीं दिल्ली आकाशवाणी मन की बात कार्यक्रम के प्रमुख और प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने छह मार्च की सुबह 11:30 बजे से सिद्धार्थ इंटर कॉलेज गजरौला के परिसर में संगीत कार्यक्रम का आयोजन करने की बात कही है। जिसमें मेरा पहला वोट, देश के लिए समेत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी कार्यक्रम में शेर सिंह बौद्ध आकाशवाणी संग्रहालय के लिए रेडियो उपहार में देंगे।

जरूरत होने पर लगाएं......

गजेटियर में शामिल होगा राम सिंह बौद्ध का रेडियो संग्रहालय
नाईपुरा के मोहल्ला बुद्घ नगर निवासी राम सिंह बौद्ध का रेडियो संग्रहालय है। जिसमें 11 सौ तरह के रेडियो हैं। वर्ष 1931 की सिनेमा की बोलती फिल्म की दो सौ रील, सौ साल पुराने पांच कैलकुलेटर, सौ साल पुरानी तरह-तरह की 50 घड़ियां, 300-400 साल पुरानी 300 पांडुलिपि, सौ साल पुरानी ढाई सौ किताबें रखीं हैं। जिनमें सांस्कृतिक से लेकर ऐतिहासिक पुस्तकें हैं। 12 पॉकेट टीवी सहित विभिन्न टेलीविजन रखे हैं। तरह-तरह के दस स्टोव, ग्रामोफोन, शक, कुषाण, मुगल और अंग्रेजी साम्राज्य से लेकर आधुनिक दौर के 25 सौ दुर्लभ सिक्के उनके संग्रहालय में उपलब्ध हैं। आजादी से पूर्व देश की विभिन्न रियासतों में चलने वाले तौल के बाट हैं। तरह-तरह के 50 टेलीफोन, ग्रामोफोन, पेट्रोमैक्स, रसोई उपकरण, सौ साल पुराने विज्ञापनों के अखबार, डाक टिकट, पेन, दवात, 1890 से 2010 तक के पोस्टकार्ड, पुर्तगाल शासन के 150 और अंग्रेजी शासन के 250 डाक टिकट के साथ ही देसी रियासतों के डाक टिकट भी उनके संग्रहालय को समृद्ध कर रहे हैं। करीब ढाई सौ साल पुराने पत्थर के बर्तन, एक हजार साल पुरानी मिट्टी की कलाकृतियां, बिना हत्थे की तांबे की दो कुल्हाड़ी, महिलाओं के एक हजार साल पुराने तांबे के आभूषण, चार सौ वर्ष पुरानी हस्तलिखित श्रीमद्भागवत गीता, 1900 में प्रकाशित विश्व की सबसे छोटी बाइबिल, जिसकी लंबाई तीन इंच ओर ढाई इंच है। उनके रेडियो संग्रहालय का जिक्र मोदी ने मन की बात के दौरान किया था। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह उनके संग्रहालय को गजेटियर में शामिल करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें