फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाई ने मुंह पर पंच मार बहन को किया घायल

Wed, 08 Apr 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। अवंतिका नगर मोहल्ला निवासी प्रवेश देवी का कहना है कि उनका भाई महेंद्र शराब पीकर आता है और गाली देता है। अपने साथियों से भी गाली दिलवाता है। उनका आरोप है कि सोमवार रात करीब 10.30 बजे भाई शराब पीकर आया। उनके साथ गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसने उनके मुंह पर हाथ का पंच मार कर उनको घायल कर दिया। पुलिस ने प्रवेश देवी की तहरीर पर उनके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

-






खंभे में करंट से गाय की मौत, तीन पशु झुलसे
गजरौला। बिजली के खंभे में करंट उतर आने से गाय की मौत हो गई, जबकि तीन पशु झुलस गए। सूचना पाकर जेई गांव में गया और घटना की जानकारी ली। थाना क्षेत्र के गांव चौहड़पुर निवासी किसान सुरेंद्र सिंह की गाय और अन्य पशु मंगलवार दोपहर घेर में बंध रहे थे। इस बीच अचानक खंभे में करंट उतर आया। जिससे एक दुधारू गाय की झुलस कर मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन पशु झुलस गए। ग्रामीणों ने अटारी मुरीदपुर बिजलीघर फोन कर आपूर्ति बंद कराई। सूचना जेई को दी। गांव में पहुंचे जेई ने घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें