फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'जीजा ने मेरे साथ कई बार संबंध बनाए... अब शादी से मुकर रहा', थाने में साली का खुलासा, परिवार का बड़ा फैसला

Sun, 26 Nov 2023 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में एक युवक शादी से मुकर गया तो उसकी साली थाने पहुंच गई। उसने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर जीजा ने संबंध बनाए, अब वह शादी नहीं करना चाहता। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
जीजा से शादी की जिद पर अड़ी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के डिडौली में जीजा-साली के प्रेम प्रसंग को लेकर थाने में जमकर ड्रामा हुआ। साली जीजा पर वायदा कर शादी से मुकरने का आरोप लगाती रही। वहीं, खुद के गर्भवती होने की बात कही। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने जीजा व उसके परिजनों को थाने में बुलाया। 
विज्ञापन


इस बीच साली और उसकी बहन में भी नोक-झोंक हुई। हालांकि, बाद में साली को जीजा के परिवार साथ भेजने पर सहमति बन गई। यह मामला डिडौली से जुड़ा है। यहां के निवासी एक युवक की शादी तीन साल पहले अमरोहा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। 

बताया जाता है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। युवती के मायके वाले नोएडा में किराये के मकान पर रहते हैं। चार माह पहले युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल में जाकर रहने लगा। वह वहां पर मजदूरी करने लगा। ससुराल में सास और ससुर के अलावा साली भी है। वहां रहते-रहते जीजा और साली के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 
विज्ञापन


वहीं, आपसी संबंध भी बन गए। इस बीच जीजा उससे शादी का भी वायदा करता रहा। जब साली ने शादी के लिए अधिक दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। बाद में वह पत्नी के साथ गांव वापस आ गया। उसके बाद से साली लगातार उससे संपर्क करने का प्रयास करती रही, लेकिन वह उससे बचने लगा। 

इससे खफा साली शुक्रवार देर रात डिडौली थाने पहुंच गई और जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, खुद को गर्भवती होने की बात कही। उसने जीजा से शादी करने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। जिस पर पुलिस ने जीजा व उसके परिवार के लोगों को वहां बुला लिया। 

 
विज्ञापन

वार्ता शुरू हुई तो साली ने शादी करने की जिद शुरू कर दी। इस पर उसकी बहन से तीखी नोक-झोंक हुई। पुलिस ने दोनों को शांत किया। काफी देर तक दोनों पक्षों में वार्ता चली। बाद में दोनों के परिवारों के बीच साली को जीजा के परिवार के साथ भेजने पर सहमति बनी। देर रात साली को जीजा के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें