फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ईंट भट्ठों पर 14 लाख का बकाया, प्रशासन ने सील कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रॉयल्टी जमा नहीं करने वाले ईंट भट्ठा को सील करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम ने बुधवार को छह ईंट भट्ठों को सील कराया। यह सभी डिडौली इलाके की हैं। इसके चलते हड़कंप मच गया। भट्ठा मालिकों पर 14 लाख रुपये का बकाया है। अब इन लोगों को जून और जुलाई का ब्याज भी चुकाना होगा। चालान बैंक में जमा करने के बाद प्रशासन सील हटाएगा। वहीं ककराली में भी ईंट भट्ठों पर कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन

सदर तहसील में 35 ईंट भट्ठे ऐसे हैं जिन्होंने रॉयल्टी जमा नहीं की है। इन लोगों को मई में रॉयल्टी जमा करने का निर्देश दिया गया लेकिन रुचि नहीं दिखाई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी ने बुधवार को खनन विभाग की टीम को कार्रवाई का निर्देेश दिया। पुलिस बल के साथ खनन विभाग की टीम क्षेत्र में निकलीं। भट्ठा मालिकों से रॉयल्टी जमा करने का निर्देश दिया उन्होंने मोहलत मांगी। टीम ने उनकी एक नहीं सुनी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शशांक चौधरी दोपहर लगभग तीन बजे कनपुर में आए। उन्होंने इंडियन ब्रिक वर्क्स को सील करने का आदेश दिया। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने भट्ठे को सील कर दिया। वहीं लुकमान ईंट उद्योग-डिडौली, तब्बू ईंट उद्योग-मिट्ठनपुर, मेराज ईंट उद्योग-कालाखेड़ा, क्लासिक ईंट उद्योग-कलाल खेड़ा को सील कराया। ईंट भट्ठों का सीजन सितंबर तक है। तहसील क्षेत्र के ईंट भट्ठों को चिन्हित किया जा रहा है। अब भट्ठा मालिकों को कलेक्ट्रेट स्थित खनन विभाग से चालान हासिल करना होगा। उसके बाद बैंक में ब्याज समेत रकम को जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें