फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे ईंट भट्ठे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में मानकों की अनदेखी कर ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। न तो निर्धारित दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही प्रदूषण विभाग की एनओसी ही भट्ठा संचालकों ने ली है। कैग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 35 भट्ठे मानकों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे है।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में ईंट भट्ठों का कारोबार किया जाता है। खनन विभाग के मुताबिक जिले में 159 भट्ठे संचालित हो रहे हैं। इनमें कई भट्ठे ऐसे हैं, जो नियम व मानकों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे हैं। इनमें भी लगभग 84 भट्ठे ही ऐसे हैं, जिनके पास प्रदूषण विभाग की एनओसी है। बाकी बिना एनओसी के ही संचालित हो रहे हैं।
एनजीटी के आदेश पर पिछले साल ऐसे कुछ भट्ठों पर कार्रवाई भी की गई थी। लेकिन इसके बाद भी बिना एनओसी भट्ठों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इतना ही नही जिले में भट्ठा संचालन में मानकों की अनदेखी भी की जा रही है। कैग ( नियंत्रक व महालेखापरीक्षक) की रिपोर्ट में जिले में 35 भट्ठे निर्धारित दूरी का पालन किए बगैर संचालित किए जा रहे हैं। नियमों के अनुसार दो भट्ठों के बीच में कम से कम आठ सौ मीटर की दूरी होना चाहिए। लेकिन 35 भट्ठे नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी डॉ. यूसी शुक्ला का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर रहे भट्ठों को कमेटी गठित कर बंद कराया गया था। यदि फिर से उनका संचालन होता मिलेगा ताे जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें