फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर मिल में खराबी, छह घंटे बांधित रही पेराई, किसानों की लगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल गजरौला हसनपुर में पेराई सत्र का शुभारंभ तो कर दिया गया है, लेकिन आए दिन होने वाली मशीनी खराबी के कारण किसानों की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार की रात को तकनीकी खामी के चलते लगभग छह घंटे तक तौल कार्य पूरी तरह ठप रहा, जिससे मिल परिसर में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों के वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

वर्तमान में मिल प्रांगण में 300 से अधिक गन्ना लदे वाहन खड़े हैं। इस व्यवस्था की लाचारी से आगामी गंगा स्नान मेले में शामिल होने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनका बहुमूल्य समय मिल पर ही बर्बाद हो रहा है। परेशान किसानों ने इस गंभीर समस्या की जानकारी राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा को दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता की। समस्या का समाधान कराने की मांग की। ताकि किसानों को और अधिक असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी आकाश तिवारी का कहना है कि बिजली लाइन में फाल्ट होने की वजह से मिल बंद हो गई थी। इसे समय रहते सही कराया जा सका। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें