फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वाह री पुलिस... छेड़खानी पीड़िता के भाई को ही शांतिभंग में कर दिया निरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर में घुसकर छेड़खानी के आरोपी पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसके ही भाई को शांतिभंग में निरुद्ध कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शहजाद और उसके जीजा सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती का आरोप है कि मोहल्ले का रहने वाला शहजाद उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता था। 17 जुलाई को आरोपी शराब के नशे में घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी की। जिस पर उसके भाई ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की। जिस पर आरोपियों ने पुलिस को सूचना देकर उसके ही भाई को पकड़ा दिया।आरोप लगाया कि पुलिस ने शहजाद के खिलाफ छेड़खानी की कार्रवाई करने के बजाय उसके भाई को शांतिभंग में निरुद्ध करने के बाद छोड़ा।
पीड़िता का आरोप है कि वह खुद भी कोतवाली पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने शहजाद और उसके जीजा सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें