फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अनुसूचित जाति के युवक की हत्या के आरोपी दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गांव हाशमपुर पखरौला निवासी अनुसूचित जाति के युवक संजय कुमार की लाठी और सरिये से पीटकर हत्या के आरोपी दो भाइयों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि बुधवार की दोपहर इंस्पेक्टर मनोज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि हाशमपुर पखरौला निवासी संजय कुमार की हत्या के आरोपी दो सगे भाई मुखत्यार व इश्तेकार रोडवेज बस स्टैंड के पास खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों का चालान कर दिया गया।



हत्यारोपियों पर बढ़ाई एससी एक्ट की धारा
पखरौला हाशमपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति की सुमन देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर के मुताबिक उनके पति संजय कुमार के साथ बीते शनिवार को गांव के ही दूसरे समुदाय के तीन सगे भाइयों ने अपने पिता और जीजा के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडे और सरिये से मारपीट की। अगले दिन संजय की मौत हो गई थी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। मृतक अनुसूचित जाति का था। इस कारण एससी एक्ट की धारा भी लगाई गई है। सीओ अंजलि कटारिया ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें