फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थिरके बच्चे, मचा धमाल

Thu, 31 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्यूर/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला के नागपाल इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव पर दीप प्रज्जवलित करते अतिथि गण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नागपाल इंटरनेशनल स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धमाल मचाया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वेदप्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक एसएस चनप्पा ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


वहीं बच्चे बम-बम भोले, सकिरा आदि गीतों पर जमकर थिरके। इसके अलावा नृत्य, वॉक थ्रो, फैशन शो की प्रस्तुति दी। विद्यालय चेयरपर्सन अंशू नागपाल एवं संरक्षक पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर एडीएम एमए अंसारी, एएसपी शंकर दयाल सिंह, एसडीएम आजाद भगत सिंह, सीओ मोहनलाल व एसओ उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्या संगीता सिन्हा एवं निदेशक एलके त्रिवेदी ने भी विचार रखे। संचालन स्वाति भार्गव, मुस्कान आहुजा, निधि, अंजुम मसूद, आयशा सिद्दीकी, ज्योति सिंह, दीपा जौहरी आदि ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें