फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चक छावी और मुसल्लेपुर के प्राइमरी स्कूलों की चहारदीवारी ढही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/मंडी धनौरा। लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण अमरोहा ब्लॉक के चक छावी तथा मंडी धनौरा ब्लॉक के गांव मुसल्लेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी बृहस्पतिवार रात ढह गई।
विज्ञापन

राहत की बात यह रही कि घटना रात के समय हुई। इससे बड़ा हादसा बच गया। ग्रामीणों के अनुसार रात के समय तेज आवाज सुनाई दी, लेकिन उस समय किसी को यह जानकारी नहीं थी कि विद्यालय की चहारदीवारी गिर गई है।
शुक्रवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता रानी ने बताया कि स्कूल की चहारदीवारी पहले से ही कमजोर थी। इसकी जानकारी पूर्व में विभागीय अधिकारियों को भी दी जा चुकी थी। लगातार बारिश के चलते दीवार गिर गई। प्रधानाध्यापकों ने घटना की सूचना बीईओ को दे दी गई है। उन्होंने दीवार का जल्द पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें