फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज हसनपुर में बजेगी शहनाई, 208 कन्याओं का होगा विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शनिवार को हसनपुर में शहनाई बजेगी। इस क्षेत्र की 208 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। इसके बाद 14 जुलाई को भी विवाह होंगे। सीडीओ ने विवाह स्थल का निरीक्षण किया। विवाह योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए चयनित दूल्हा-दुल्हन की मंडप स्थल पर जांच की होगी और दोनों के अंगूठे और आंखों की स्कैनिंग से भी कराई जाएगी। जिससे किसी अपात्र को लाभ न मिल सके।
विज्ञापन

सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि11 जुलाई को विकास खंड हसनपुर, गंगेश्वरी, नगर पालिका परिषद हसनपुर, नगर पंचायत सैदनगली और नगर पंचायत उझारी से पात्र युवक युवतियों का विवाह होगा। यह कार्यक्रम कमाल पैलेस हसनपुर बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरु की है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह कराए जाते हैं।
योजना में प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इस वर्ष अमरोहा जिले को 850 जोड़ों का लक्ष्य मिला है। क्योंकि दिसंबर 2025 के बाद से कोई विवाह कार्यक्रम नहीं हुआ जबकि विवाह के लिए लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसमें करीब साढ़े तीन हजार आवेदन प्राप्त हुए। कुल 208 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। जिसमें हिंदू जोड़े 146 और मुस्लिम जोड़ों की संख्या 62 है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


शादी के बाद सीधे खाते में पहुंचती है राशि
सामूहिक विवाह संपन्न होने के बाद लाभार्थियों की सूची डीएम द्वारा अनुमोदित की जाती है। इसके बाद सूची को विभागीय पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। पूरी प्रक्रिया पूरी होने के एक से दो सप्ताह के भीतर 60 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे वधू के बैंक खाते में भेज दी जाती है। फर्जी आवेदनों के खुलासे के बाद विभाग अब योजना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए सख्त निगरानी बरत रहा है।
विज्ञापन

.....
एक नजर में विवाह
ब्लॉक हिंदू जोड़े मुस्लिम जोड़े कुल संख्या
हसनपुर 47 15 62
गंगेश्वरी 88 24 112
नगर हसनपुर 5 14 19
सैदनगली 2 3 5
नगर उझारी 4 6 10
.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें