फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनी के गेट पर तोड़ी गई दीवार की जांच को पहुंचे एमडीए के जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। एमडीए कालोनी के मुख्य प्रवेश द्वार से सटी दीवार तोड़े जाने के बाद मुरादाबाद से आए जेई ने इसकी नापजोख की। साफ कहा कि दीवार एमडीए की है। यदि कोई इस पर कब्जे का प्रयास करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तोड़ी गई दीवार का शीघ्र ही निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को मुरादाबाद से आए एमडीए के जेई आरपी यादव यहां चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित एमडीए की कालोनी में जांच को पहुंचे। एमडीए रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारियों के साथ ही कालोनी के जागरूक लोगों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि कोर्ट के स्थगनादेश के बावजूद एक हिंदू संगठन के पदाधिकारी और उनके भाई श्रमिकों की मदद से रविवार की रात को कालोनी के मुख्य गेट से सटी दीवार को तुड़वा रहे थे। जानकारी होने पर कालोनी के बाशिंदे वहां पहुंचे और कार्य रुकवा दिया। जेई ने मौके पर पहुंचकर तोड़ी गई दीवार की नापजोख कराई। बताया कि उक्त दीवार एमडीए की संपत्ति है। कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। बता दें कि रविवार की रात यहां दीवार तोड़े जाने पर कालोनी के बाशिंदों ने हंगामा किया था। बाद में सभी लोग एकत्र होकर यहीं रहने वाले विधायक राजीव तरारा से भी मिले थे। पुलिस भी आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें