फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: झगड़ा करने पर दोनों महिला वकील बार से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

कचहरी में चेंबर को झगड़ा करने वाली दोनों महिला वकीलों को बार एसोसिएशन ने निष्कासित कर दिया है। दोनों की रिपोर्ट बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेजी जा रही है। प्रकरण से अवगत कराते हुए दोनों की सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की गई है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इसे अनुशासनहीनता माना है।

कचहरी परिसर में सोमवार दोपहर वकीलों के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। इसके बाद इशरत जहां उर्फ इशु ने देहात थाने में तहरीर देते हुए कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले गुलबारी चौधरी, मोहम्मद आरिफ, शबा चौधरी, रूख्सार, सुरैय्या, शाहीन, सानिया व रूखसार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इशरत ने बताया था कि बीते दिनों उन्होंने अपनी इच्छा से साथ में प्रैक्टिस करने वाले शुभम कुमार के साथ धर्म बदलकर प्रेम विवाह किया था, इसके चलते उनसे रंजिश रखने वाले आरोपियों ने चैंबर में घुसकर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

वहीं, मामले में दूसरे पक्ष की ओर से मंगलवार को सबा चौधरी ने देहात थाने में तहरीर देते हुए इशरत जहां व उनके पति शुभम कुमार समेत तीन अज्ञात लोगों पर चैंबर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है। आपस में शुरू हुए इस झगड़े ने कहचरी में भी वकीलों के बीच चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। लिहाजा, मामले को गंभीरता से लेते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम अहमद खां ने बुधवार को बार रूम में कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई और पूरे प्रकरण पर विचार-विमर्श के बाद बार पदाधिकारियों ने एकराय होकर दोनों महिला वकील पर कार्रवाई पर अपनी सहमति दे दी।
विज्ञापन

इसके बाद अध्यक्ष सलीम अहमद खां ने इशरत जहां इशु और शबा चौधरी को बार की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने बताया कि कचहरी पीड़ितों को न्याय दिलाना का केंद्र है और अधिवक्ता इसका माध्यम है। अगर कचहरी से अधिवक्ताओं के बीच से ही इस तरह की घटनाएं सामने आएंगी तो समाज में इसका गलत संदेश जाएगा। ये अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जिसे बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों महिला वकीलों की सदस्यता खत्म करने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भी पत्र भेजा गया है। बताते चलें कि बार से निष्कासित होने वालीं शबा चौधरी कार्यकारिणी में भी पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें