फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज दोपहर 12 बजे से खुल जाएंगी हाईवे की दोनों लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के बाद प्रशासन ने हाईवे की यातायात व्यवस्था में फिलहाल राहत दी है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर से शुक्रवार रात आठ बजे तक दोनों लेन पर छोटे-बड़े सभी वाहनों का संचालन सामान्य रहेगा। इसके बाद कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के अनुसार यातायात व्यवस्था बदली जाएगी। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे के बाद कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हाईवे की व्यवस्था फिर बदली जाएगी। शनिवार से रविवार शाम तक हाईवे वनवे रहेगा। रविवार रात आठ बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगा और सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी प्रशासन के निर्देश पर अनुमति दी जाएगी। कांवड़ मार्ग पर पुलिस और यातायात विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें