फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर चल रहा पशु कटान बुकिंग कर बेचते थे मीट, दो गिरफ्तार

Sun, 14 May 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर अवैध रूप से काटे गए पशु का मीट बरामद किया है, जिसे तौल-तौल कर पॉलिथीन में रखा जा रहा था। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है। इधर सुबह में हुई इस कार्रवाई से लोगों में दिन भर खलबली मची रही।
विज्ञापन


शनिवार तड़के में पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला नईबस्ती दानिशमंदान में एक घर के भीतर पशु काटकर मीट बेचा जा रहा है। भनक लगते ही एसआई सुरेंद्र सिंह ने दलबल के साथ मोहल्ले के रहने वाली साजिद पुत्र मुजाहिद के घर पर छापा मारा।

यहां नजारा देखकर पुलिस दंग रह गई। पशु की खाल उतरी रखी थीं। मीट को छोटा-छोटा कर तौल कर रखा जा रहा था। यहां से पुलिस ने गृहस्वामी के अलावा जमील पुत्र नजीर निवासी मोहल्ला शफातपोता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों को पकड़कर कोतवाली ले गई। एसएसआई राकेश कुमार के मुताबिक पूछताछ में युवकों ने बताया कि मीट को बुकिंग के हिसाब से घर-घर पहुंचाया जाता, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने शातिरों को धर दबोचा।

दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से  पशु काटने से संबंधित औजार व छुरा आदि बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से मोहल्लेवासियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें