फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर पिकअप से भिड़ंत में बोलेरो सवार हकीम की मौत

Mon, 21 Aug 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर बोलेरो और मैक्स पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर निवासी 40 वर्षीय हकीम मोहम्मद आजम की मौत हो गई। मैक्स पिकअप का चालक घायल हो गया। हकीम अपने दो साथियों के साथ मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रहा था। वह गुजरात के सूरत में रहता था। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शाम को थाने पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार की सुबह सात बजे सूचना मिली कि गजरौला से करीब तीन किमी दूर मुरादाबाद की दिशा में हाईवे पर हादसा हो गया है। मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि बोलेरो व मैक्स पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत हो गई है। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार युवक की मौत हो चुकी थी। उसका चालक मौके पर नहीं मिला। आस पास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि बोलेरो मुरादाबाद की दिशा से आ रही थी। भिड़ंत में पिकअप का चालक मामूली रूप से घायल हो गया। उसे निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवाया। बोलेरो पर अंकित नंबरों और एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण से मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए। शाम को परिजन थाने पहुंचे। मृतक की पहचान धामपुर निवासी मोहम्मद आजम के रूप में की। मृतक के परिजनों ने बताया कि मोहम्मद आजम हकीम थे। वह गुजरात के सूरत में काम करता थे । उनके साथ बोलेरो में गुड्डू व फैजान भी थे।
गुड्डू गाड़ी चला रहा था। मगर यह पता नहीं चल पाया कि वह बोलेरो लेकर मुरादाबाद क्यों और किसके यहां गया था। उधर मैक्स पिकअप सवार शाकिर व रिजवान मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। वह अपने वाहन में मछली लाद कर उत्तराखंड के किच्छा में बेचने जा रहे थे। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में बोलेरो सवार युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें