फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रंजिश में युवक पर फेंका खौलता दूध, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रंजिश में दबंगों ने पहले युवक से मारपीट की और विरोध करने पहुंचे उसके चाचा पर दुकान में कढ़ाई में रखा खौलता दूध फेंक दिया। इससे संजीव कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। हालत नाजुक होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया। पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के महेशरा गांव निवासी संजीव के मुताबिक, 28 अगस्त को उनका भतीजा सोविन मुलकटा जा रहा था। रास्ते में विनोद, उसके बेटे विनीत-पुनीत और पुनीत के साले ने मिठाई की दुकान के सामने उसे पीटा। विरोध करने पहुंचे संजीव पर भी हमला किया। आरोप है कि विनीत ने लोहे के पलटे से वार किया और सभी ने मिलकर उन पर खौलता दूध फेंक दिया। संजीव ने पुलिस और एसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें