फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुरादाबाद में कार की टक्कर से घायल महिला की मौत, दो बेटों के सिर से उठा मां का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुरादाबाद में सड़क हादसे में गंभीर घायल हुई अमरोहा निवासी रुकय्या (35) की उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मामले में मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहगौरी निवासी रिक्शा चालक वसीम अहमद की पत्नी रुकय्या बुधवार को अपनी मां के ऑपरेशन के लिए मुरादाबाद के निजी हॉस्पिटल गई थीं। रात करीब आठ बजे वह एक रिश्तेदार महिला के साथ अस्पताल के बाहर चाय लेने जा रही थीं। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से परिजन अमरोहा ले आए। बृहस्पतिवार रात नौगावां सादात रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के दो बेटे हैं। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे की जांच और कार्रवाई मुरादाबाद पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें