गजरौला। हाईवे किनारे बिजौरा ढाल के पास शनिवार रात करीब 9 बजे 27 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है। काफी प्रयास के बावजूद मृतका की पहचान नहीं हो सकी। उसके हुलिया से पुलिस को भिक्षा मांगकर गुजारा करने की आशंका है।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती का शव हाईवे किनारे पड़ा था। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी थी। पहचान न होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। संवाद