फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लापता कक्षा 11 के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला

Sat, 01 Feb 2025 01:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव कलाली निवासी छात्र पुष्पेंद्र (19) का शव शुक्रवार सुबह गांव के पास ही आम के बाग में लटका मिला। वह 29 जनवरी से घर से लापता था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव कलाली निवासी पुष्पेंद्र नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। 29 जनवरी को पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर पुष्पेंद्र घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने बृहस्पतिवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी। शुक्रवार सुबह कुछ लोग गांव के पास खेत में पानी देने गए तो खेत से सटे बाग में पेड़ से एक शव लटका दिखाई दिया। जानकारी होने पर पुष्पेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को देखते ही पुष्पेंद्र के पिता और भाई की चीख निकल गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें