फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: निकायों को नहीं मिली 15वें वित्त की किस्त, लटके विकास कार्य

Fri, 10 Mar 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। 15वें वित्त की किस्त नहीं मिलने के कारण नगर निकायों में विकास कार्य लटक गए हैं। शहर की टूटी सड़कों का निर्माण नहीं हो सका है। साथ ही नाले भी नहीं बनाए जा सके।अमरोहा जनपद में अमरोहा, जोया, नौगांवा सादात, गजरौला, बछरायूं, मंडी धनौरा, हसनपुर, उझारी और सैदनगली समेत नौ नगर निकाय हैं। इसमें से सैदनगली नगर पंचायत में 11 गांव शामिल होने के बाद नया गठन हुआ है। अमरोहा नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ है। इसमें ग्राम पंचायतों के 45 गांवों को शामिल किया गया है। इन दोनों नगर निकायों में शामिल हुए सभी गांव पंचायती राज विभाग से अलग हो चुके हैं।
विज्ञापन

ऐसे में इन गांवों में विकास कार्य कराना भी निकायों की जिम्मेदारी है, लेकिन नगर निकायों को वर्ष 2022 23 के लिए 15वें वित्त से कोई पैसा नहीं मिला है। स्थिति ये है कि पैसा न मिलने के कारण तमाम विकास कार्य लटके हुए हैं। शहर की टूटी सड़कों का निर्माण नहीं हो सका। नाले नहीं बनाए जा सके।
ईओ डॉक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए चार किस्तें आनी हैं, जिससे नगर निकाय टंकी का निर्माण, आरो प्लांट, पाइप लाइन बिछाने का कार्य, बायोरेमेडीएशन, सड़क का निर्माण, नाले का निर्माण, बिजली और पानी अन्य कार्य कराए जा सकते हैं, लेकिन 15वें वित्त की किस्त न मिलने के कारण सभी कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने बताया कि अब कोई किस्त मिलेगी य उम्मीद भी नहीं है। क्योंकि सरकार निकाय चुनाव कराने में जुटी है। अब निकाय चुनाव होने के बाद ही किसी के आने की उम्मीद है, जिसके बाद प्रस्तावित कामों को पूरा कराया जा सकता है।
विज्ञापन


निकायों में विकास कार्य कराने के लिए वर्ष 2022-23 में 15वें वित्त की चार किस्त आनी हैं, लेकिन कोई पैसा सरकार सही नहीं मिला है। ऐसे में निकाय क्षेत्र में होने वाले सभी कार्य ठप पड़े हैं। पैसा मिलेगा तभी काम शुरू हो सकेंगे। - डॉ. बृजेश सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद अमरोहा

ये कार्य हुए प्रभावित
. निकाय टंकी का निर्माण
. आरो प्लांट
. पाइप लाइन बिछाने का कार्य
. बायोरेमेडीएशन . सड़क का निर्माण
. नाला का निर्माण
. बिजली और पानी की व्यवस्था

ग्राम पंचायतों को मिले 11 करोड़
गांवों का विकास कराने के लिए केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग से 11.05 करोड़ से अधिक धनराशि मिली है। गांवों में इस राशि से 1.95 करोड़ रुपये क्षेत्र पंचायत स्तर पर कार्य कराने के लिए मिले हैं, जबकि 597 ग्राम पंचायतों के हिस्से में 9 करोड़ का बजट आया है। इस राशि के आते ही गांवों में विकास कार्यों को शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है।

निकायों में शामिल हुए गांवों के लोगों को बड़ी दिक्कत
अमरोहा नगर पालिका में 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांव शामिल हुए हैं। इन गांव में न तो पंचायत राज विभाग की ओर से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और नगर पालिका की ओर से कोई कार्य कराया गया है। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत एक गांव के लोगों को हो रही है। गांव में सड़कें टूटी पड़ी हैं। नालियों में गंदगी पसरी हुई है। पंचायत राज विभाग ने अपनी सफाई कर्मियों को भी हटा लिया है, जबकि नगर पालिका की ओर से सफाई कर्मी तैनात नहीं किए गए हैं। यही स्थिति सैदनगली नगर पंचायत में शामिल हुए गांव की है। अब अफसरों का दावा है कि प्रस्ताव बनाकर भेजे हुए हैं, पैसा मिलने के बाद विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें