फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शहर की खूबसूरती का खाका तैयार, शासन की मंजूरी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर की सूरत बदलने लिए बनाए गए मास्टर प्लान का खाका तैयार हो चुका है। मास्टर प्लान के लागू होने के बाद शहर में सुविधाएं तो बढ़ेंगी ही, साथ ही खूबसूरती को भी चार चांद लगेंगे। मास्टर प्लान के लिए आई आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को भेजा जा चुका है। अब इसको अमलीजामा पहनाए जाने के लिए शासन की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। मंजूरी मिलते ही मास्टर प्लान पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में साल दर साल बढ़ रही जनसंख्या के अनुरूप जनता को सुविधाओं की सौगात देने के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासन ने मास्टर प्लान का खाका तैयार किया था। सेंटर फॉर सिम्बायोसिस ऑफ टेक्नोलॉजी एन्वायरमेंट एंड मैनेजमेंट (स्टेम) ने अमरोहा शहर, जोया और 35 गांव का जीआईएस आधारित सर्वे किया था। जिसके आधार पर तैयार हुए मास्टर प्लान का पिछले दिनों लखनऊ में प्रस्तुतिकरण किया गया था।

मास्टर प्लान साल 2031 की जनसंख्या को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रशासन के अनुसार शहर की जनसंख्या 2031 में 4 लाख 13 हजार 820 तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। उसके अनुसार ही यहां सुविधाओं को दायरा बढ़ा दिया जाएगा। परिवहन के तहत सड़कें तो चौड़ी होंगी ही, साथ ही जाम से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड बनाने की योजना समेत कई प्रस्ताव महायोजना में शामिल किये गए हैं। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद महायोजना को अमलीजामा पहनाए जाने की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन





187 आपत्तियों का निस्तारण कर तैयार हुआ मास्टर प्लान



मास्टर प्लान की कमियों को दूर करने के लिए प्रशासन ने आपत्तियां भी मांगी थी। जिसमें 187 आपत्तियां दर्ज की गई थीं। शासन ने आपत्तियों का निस्तारण कर लखनऊ में इसका प्रस्तुतिकरण किया था। जिसके बाद से शासन की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

-



अमरोहा के साथ बदलेगी 34 गांवों की सूरत

अमरोहा के साथ साथ मास्टर प्लान में आसपास के 34 गांवों को शामिल किया गया था। इन गांवों की सूरत भी मास्टर प्लान के लागू होने के बाद बदल जाएगी। इन गांवों को विकास शहर की तरह होगा।


जलभराव और पानी निकासी की समस्या भी दूर होगी
शहर के लिए नासूर बन चुकी जलभराव और पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए मास्टर प्लान में योजना तैयार की गई है। जिसके लागू होने के बाद शहर में जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।




सड़कें होंगी चौड़ी, पैदल पथ का भी प्रस्ताव

मास्टर प्लान में सड़कों पर वाहनों की भीड़ को देखते हुए चौड़ी करने का प्रस्ताव रखा गया। सड़कें 45 मीटर चौड़ी बनाई जाएंगी। पैदल यात्रियों के लिए पैदल पथ की सुविधा का प्रस्ताव भी महायोजना में रखा गया है। जिसके बनने से वाहनों की भीड़ से बचते हुए पैदल यात्री अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
-

आपत्तियों का निस्तारण कर मास्टर प्लान तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। शासन की मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। मंजूरी मिलते ही मास्टर प्लान की योजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही इस पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन

-प्रतिभा सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें