फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के बड़ा बाजार में शनिवार देर रात रेस्टोरेंट के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। बीच सड़क मारपीट से राहगीरों में अफरातफरी मच गई। सिर में चोट लगने से चार युवक लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए दो सीओ के साथ तीन थानों का फोर्स और पीएसी बुलानी पड़ी। दोनों पक्षों की तहरीर पर चार नामजद समेत 23 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक मोहल्ला शफातपोता निवासी उवैस शनिवार रात करीब 10 बजे अपने साथी हमजा, जैद, इंतजार और फैजान के साथ बाइक से बड़ा बाजार गया था। आरोप है कि रेस्टोरेंट के आसपास बाइक खड़ी करने को लेकर दूसरे पक्ष के सच्चो, आजम, फाजिल समेत 8-10 अज्ञात लोगों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवक गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मामला बढ़ गया और लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में हमजा, जैद, इंतजार और फैजान के सिर में चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सच्चो, आजम और फाजिल समेत चार नामजद तथा 8-10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से विवेक सिरोही ने पुलिस को बताया कि वह रेस्टोरेंट से खाना लेने पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद उवैस और उसके साथ नौ अज्ञात लोगों ने उसे देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। विवेक ने घटना के बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने उवैस समेत नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ सिटी डाॅ. प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर चार नामजद समेत 19 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें