फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुखों ने ली शपथ, गांव में विकास कराने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण मंगलवार को कराया गया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुखों ने अपने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। पहली बैठक में विकास कराने का संकल्प दोहराया गया। इसके बाद क्षेत्र पंचायत अब विधिवत काम काज शुरु कर देंगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा और सपा के विधायक और एमएलसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित प्रमुख गुरेंद्र सिंह को एसडीएम विवेक यादव ने सुबह शपथ दिलाई। सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ने विकास के मुद्दे पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने बीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक संगीता चौहान, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, मीनू चिकारा, रंजना ढिल्लो, जिला पंचायत सदस्य राहुल चौहान, पवनीत, युद्धवीर सिंह, भगवंत सिंह, एडीओ पंचायत विमल कुमार आदि रहे। इसके अलावा जोया में एसडीएम अशोक शर्मा ने शपथ ग्रहण कराया। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख जुल्फिकार अली ने कहा कि गांवों में विकास का कीर्तिमान बनाएंगे। उन्होंने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान लोक लेखा समिति के सभापति और विधायक महबूब अली, एमएलसी परवेज अली, डीडीओ प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव, शाहिद, जितेंद्र सिंह, मुन्शाद अली, कुलवंत सिंह, डॉ. आशकार अली, ओमपाल यादव, मुशाहिद अली, मोहम्मद मियां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें