फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ब्लाॅक कोऑर्डिनेटर का मोबाइल हैक कर खाते से नौ लाख निकाले

Sat, 23 Aug 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। अब अमरोहा ब्लाॅक कोऑर्डिनेटर के मोबाइल को हैक कर उनके खाते पर लगे नंबर का नया सिमकार्ड निकलवाकर अपने मोबाइल में यूपीआई चालू कर लिया। आठ दिन में नौ लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साइबर ठगों का नेटवर्क यूपी के अलावा बिहार और झारखंड से जुड़ा है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी समरपाल सिंह अमरोहा ब्लाक में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर हैं। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को व्हाट्सएप पर आए लिंक को खोलते ही साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उनके मोबाइल से आधार कार्ड के जरिये दूसरा मोबाइल नंबर निकलवा लिया जिसके चलते उनके मोबाइल में चल रहा सिम कार्ड डीएक्टिवेट हो गया।

इस बीच ठगों ने अपने मोबाइल पर सोमपाल सिंह के नंबर से यूपीआई चालू कर लिया और 24 जुलाई से तीन अगस्त तक उनके खाते में पड़े 8,98,707 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। सिम कार्ड डीएक्टिवेट होने के बाद समरपाल सिंह ने दूसरा सिम कार्ड निकलवाने की कोशिश की तो आधार कार्ड बाधा बन गया। डाकघर पर आधार कार्ड को ठीक करने के लिए आवेदन किया तो वहां से चार से पांच दिन का समय मिला।
विज्ञापन


इस बीच चार अगस्त को साइबर ठगों ने अपने मोबाइल में चला रखा समरपाल सिंह के नंबर को डीएक्टिवेट कर दिया। नया सिम निकलवाने के बाद समरपाल सिंह ने अपने खाते में बैलेंस चेक किया तो सिर्फ 75 रुपये बचे थे। समरपाल सिंह के मुताबिक उनके खाते में वेतन के अलावा खेती किसानी से जुड़ा पैसा भी आता था। यह धनराशि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए जोड़कर रखी थी। साइबर ठगी का पता चलने के बाद ब्लॉक कोऑर्डिनेटर समरपाल सिंह ने मामले की शिकायत नौगांवा सादात थाना पुलिस से की। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर थाना पुलिस को सौंप दी है। फिलहाल साइबर थाना पुलिस जिन खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया है उनकी छानबीन कर रही है। करीब 15 खातों को फ्रीज किया गया है।

;;;;;;;;-

यूपी के अलावा बिहार और झारखंड से जुड़ा साइबर ठगों का नेटवर्क

साइबर थाना पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर समरपाल सिंह के साथ साइबर ठगी करने वाले अपराधियों का नेटवर्क यूपी के अलावा बिहार और झारखंड से जुड़ा हुआ है। जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ है वह इन तीन राज्यों में चल रहे हैं। हालांकि, साइबर थाना पुलिस ने सभी खातों को होल्ड कर दिया है।
विज्ञापन


- मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच साइबर थाने को सौंपी गई है। जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - अवधभान भदोरिया, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें