फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक लाख और लोगों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, ब्लॉक स्तर पर लगेंगे कैंप

Sat, 23 Aug 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जरूरतमंदों को आयुष्मान का लाभ मिल सके इसके लिए और एक लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर कैंप लगेंगे। सीएचओ के नेतृत्व में पीएचसी पर भी कैंप आयोजित होंगे। आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स गांव-गांव लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

आयुष्मान विभाग के जिला सूचना प्रबंधक विशेष चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के लिए उपचार की सुविधा करने के मकसद से केंद्र सरकार ने इस योजना को चलाया गया था। काफी तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं जिससे लाभार्थियों को इसका पांच लाख रुपये तक लाभ मिल सके। उनको उपचार कराने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए टीम को भी लगाया गया है।
आयुष्मान योजना के तहत 5,75,059 कार्ड बनाने का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष 4,52,142 लोगों के कार्ड बन चुके हैं जबकि 66, 324 लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। वहीं उपचार दिलाने के मामले में सातवें पायदान पर आया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का शामली जिला कार्ड धारकों को उपचार दिलाने और कार्ड बनाने में पहले स्थान पर रहा है।
विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड के लिए दस्तावेज
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इसके बाद पास के किसी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), प्रज्ञा केंद्र या किसी कंम्प्यूटर सेंटर से आवेदन जमा कराया जा सकता है। अगर आप कहीं नहीं जाना चाहते हैं, तो अपने मोबाइल नंबर से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
आयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आयुष्मान भारत के डीआईएसएम विशेष चौहान ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाने के बाद आपको ABHA रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके आधार कार्ड से संबंधित जानकारी दर्ज करें। आधार को वेरिफाई करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आप ओटीपी दर्ज करें, ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा। इसके बाद आधार को वेरिफाई करने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डॉउनलोड कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत के तहत मिलेंगी ये सुविधाएं
जिनके पास आयुष्मान कार्ड होगा, वह मेडिकल जांच कराने के साथ-साथ फ्री में इलाज और डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। अगर किसी विशेष परिस्थिति में अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तो उन्हें पैसा नहीं देना पड़ेगा। दवा और चिकित्सा में काम आने वाली चीजें फ्री में मिलेंगी। लेबोरेटरी की जांच फ्री होगी। अगर इलाज के दौरान ठहरने में दिक्कत हो रही हो, तो आवास की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

इन बीमारियों का होगा इलाज
आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी और गंभीर बीमारियों का फ्री में इलाज किया जाता है। इसमें कैंसर जैसी बीमारियां भी कवर की जाती हैं। इसके अलावा, हृदय से संबंधित बीमारी, किडनी, फेफड़े, सांस, मोतियाबिंद जैसी बीमारियों का फ्री में इलाज किया जाता है। जनपद के नागरिक देश में लिस्टेड 29 हजार से अधिक अस्पतालों में अपना इलाज फ्री में करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें