फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में धमाका, दो घायल

Wed, 27 Jun 2018 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
विज्ञापन
गजरौला की बेस्ट क्रॉप साइंस फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद क्षतिग्रस्त केबिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में बेस्ट क्रॉप साइंस एलएलपी कंपनी की साल्वेंट यूनिट में मंगलवार सुबह धमाका हो गया। धमाके से यूनिट की कुछ मशीनें भी क्षतिग्रस्त होकर बाहर जा गिरी। एक दीवार भी धमाके में गिर गई। हादसे में दो कर्मचारी घायल हुए। प्रबंधन का कहना है िक धमाका श्ाार्टसर्किट से हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 6.15 बजे क्राप साइंस एलएलपी कंपनी की साल्वेंट रिकवरी यूनिट में धमाका होते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज काफी देर तक सुनी गई। इसकी वजह रियेक्टर की मोटर वायरिंग में शार्ट सर्किट बताई गई है। करीब सात बजे दमकल की एक गाड़ी फैक्ट्री पहुंची लेकिन, मौके पर पहले ही आग बुझा ली गई थी। प्लांट में चारों ओर धुआं फैला हुआ था। प्लांट की कुछ मशीनें छत तोड़कर दूर जा गिरी। उपकरण भी काफी दूर तक जाकर गिरे। 
उपकरण गिरने से फैक्ट्री की सड़क तक धंस गई। बताया गया कि जब यह धमाका हुआ तो वहां पर कोई कर्मी मौजूद नहीं था। कर्मचारियों की शिफ्ट बदली गई थी। जिसके चलते अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। 
विज्ञापन

हादसे में दो कर्मचारी  घायल हो गए। सूचना मिलने पर एडीएम, एसडीएम धनौरा संजीव कुमार, सीओ सिटी, तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने कंपनी के इन आउट रजिस्टर को चेक किया। मामले में एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि फैक्ट्री में धमाके से दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें