फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चकबंदी के गांवों में ऋण देने से इन्कार करने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Thu, 28 Sep 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। चकबंदी की प्रक्रिया में चल रहे गांवों के लाेगों को कृषि ऋण देने से इन्कार करने पर भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने प्रथमा बैंक की आजमपुर शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने हंगामा करते हुए चेतावनी दी कि यदि बैंक ने कृषि ऋण देने में आनाकानी की तो बैंक की तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली के युवा जिलाध्यक्ष मेजर सिंह ने बताया कि आजमपुर स्थित प्रथमा बैंक ने चकबंदी वाले गांवों में कृषि ऋण देने से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि आजमपुर में कई सालों से चकबंदी चल रही है। बैंक ने कभी भी कृषि ऋण देने से मना नहीं किया है। उन्होंने कहा कि एक ओर क्षेत्र के लोग बाढ़ से हुए नुकसान का खामियाजा भुगत रहे हैं। खेती पूरी तरह चौपट हो गई है। दूसरी ओर बैंक वाले कृषि ऋण देने से इन्कार कर रहे हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक के बाहर जमकर हंगामा किया और प्रदर्शन किया। एक प्रतिनिधिमंडल ने शाखा प्रबंधक से इस संबंध में वार्ता की। शाखा प्रबंधक ने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद निर्णय से अवगत कराने को कहा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बैंक ने कृषि लोन देने से मना किया तो बैंक की तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर नईम अहमद, पहलवान सिंह, अशोक सैनी, जग्गा सिंह, सुरेंद्र गुर्जर, जयदेव, सहदेव, गंगासरन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें