फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 21 दिसंबर को भाकियू टिकैत करेगी सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। वेव इंडस्ट्रीज के प्रबंधन द्वारा नौकरी देने में स्थानीय युवाओं की उपेक्षा करने व गन्ना मूल्य भुगतान के मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा 21 दिसंबर को आयोजित महापंचायत की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में संपर्क किया है। भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील के सामने गजरौला-चांदपुर मार्ग पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वेव इंडस्ट्रीज के प्रबंधन ने स्थानीय युवाओं को नौकरी देने पर प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र के शिक्षित व अनुभवी युवा कहां जाएंगे। इस संबंध में भाकियू की ओर से उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर 21 दिसंबर को महापंचायत के आयोजन की जानकारी दी थी। भाकियू कार्यकर्ता महापंचायत की सफलता के लिए गांवों में संपर्क कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा ने बताया कि वेव इंडस्ट्रीज की ओर से महापंचायत में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान के मामले में वेव इंडस्ट्रीज सबसे फिसड्डी साबित हो रही है। ब्लॉक अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो गजरौला-चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें