फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू खालसा ने बुलंद की रास्ते पर अतिक्रमण के विरोध में आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू खालसा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र से खेतों में जा रहे रास्ते पर अतिक्रमण के विरोध में आवाज बुलंद की। नारेबाजी कर कहा कि लेखपाल ने नगर पालिका के एक सभासद से मिलीभगत कर रास्ते पर अतिक्रमण करा दिया। किसी को भी रास्ते पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू खालसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार रजिंदर सिंह धारीवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी व आस पास के किसान मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे। यहां बंद पड़ी एक औद्योगिक इकाई के बराबर से रेलवे लाइन की तरफ जा रहे रास्ते पर खड़े होकर नारेबाजी की। कहा कि यह रास्ता खेतों में जा रहा है। जिससे नाईपुरा के ग्रामीण खेतों को आते जाते हैं। अन्य लोग भी इसी रास्ते से निकलते हैं। नगर पालिका के एक सभासद की नजर इस रास्ते की जमीन पर है। जिसे वह काफी समय से बंद कराने की कोशिश कर रहा है। लेखपाल उससे हमसाज है। जिसके चलते आठ मीटर चौड़े रास्ते को काफी कम कर दिया गया। जिससे किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली अन्य वाहन नहीं गुजर सकते। उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भाकियू खालसा किसी भी कीमत पर रास्ते पर अतिक्रमण नहीं होने देगा। इस मौके पर अफसर अली, पूनम वर्मा, सरदार जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें